भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चेक क्लियरेंस को तेज करने से जुड़े अपने नए फ्रेमवर्क के दूसरे चरण को फिलहाल टाल दिया है। यह सिस्टम 3 जनवरी 2026 से लागू होना था। इस प्रस्तावित दूसरे चरण में बैंकों को चेक की इमेज मिलने के तीन घंटे के भीतर पास या रिजेक्ट करना जरूरी हो जाएगा।