Why there is Antenna in Car: कार के बोनट या छत पर आपने एंटीना लगा हुआ देखा हुआ। कुछ गाड़ियों में छत पर मछली के पंख जैसा छोटा एंटिना लगा होता है। इसे शार्क फिन एंटीना कहते हैं। कुछ गाड़ियों में गोल और थोड़ा लंबा एंटीना लगा होता है। वहीं, कई गाड़ियों में आपने बोनट पर काफी लंबा और पतला एंटीना लगा हुआ देखा होगा। हो सकता है आपके मन में कई बार यह सवाल आया हो कि यह एंटीना क्या काम आता है। इस एंटीना के कई सारे फायदे हैं। आइए जानते हैं।