Lump sum mutual fund returns 2025: म्यूचुअल फंड में एकमुश्त निवेश करने वालों को इस साल कुछ खास फायदा नहीं मिला। वहीं, कुछ स्कीम ऐसी भी रहीं, जहां निवेश पर रिटर्न नेगेटिव रहा। म्यूचुअल फंड में निवेश अक्सर फायदे का सौदा समझा जाता है। इसमें मंथली और एकमुश्त निवेश का विकल्प मिलता है। कुछ लोग हर महीने थोड़ी-थोड़ी बचत निवेश करना पसंद करते हैं। जबकि कुछ एकमुश्त निवेश को तवज्जो देते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कई स्कीमों ने 1 जनवरी, 2025 को किए गए एकमुश्त निवेश पर नेगेटिव रिटर्न दिया है।
