Bank Holidays in 2026: साल 2025 खत्म होने जा रहा है। नया साल शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2026 के लिए बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें नेशनल और रीजनल छुट्टियां शामिल हैं। साल 2026 में देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब 100 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। देश में हर रविवार को बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहता है। इसके अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2026 में किस महीने कितनी छुट्टियां रहने वाली हैं।
