Car Loan Tips: साल का आखिरी महीना चल रहा है। इस समय कार कंपनियां ग्राहकों को आकर्षक ईयर एंड ऑफर्स दे रही हैं। कीमतों पर बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऐसे में कारों की सेल भी बढ़ रही है। अगर आप भी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें। आज के समय में कार केवल स्टेटस सिंबल या लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत बन चुकी है। मध्यम वर्गीय परिवारों में भी कार की डिमांड तेजी से बढ़ी है, जिसे पूरा करने में बैंक और NBFCs कार लोन के जरिए बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। आजकल नौकरीपेशा लोगों को ‘प्री-अप्रूव्ड’ कार लोन ऑफर भी आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन, जल्दबाजी में लोन लेना भारी पड़ सकता है। कार लोन लेने से पहले इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान जरूर रखें।