राजस्थान में ईसरदा बांध का दायरा बढ़ेगा। जल संसाधन विभाग ने इसके दूसरे चरण के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें 39 गांवों की जमीन ली जाएगी। इसके बाद बांध की क्षमता मौजूदा से करीब तीन गुना बढ़कर 10.77 टीएमसी हो जाएगी।