राजसमंद में एक रोडवेज बस महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गए। इसके बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी। कांकरोली थाना इंचार्ज हंसाराम ने बताया कि घटना दोपहर करीब 3 बजे की है। सूचना मिली थी कि 50 फीट रोड़ एक महिला को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसा उस समय हुआ जब उदयपुर डिपो की रोडवेज बस कांकरोली बस स्टॉप से उदयपुर के लिए रवाना हुई थी कि पास ही में 50 फीट रोड़ पर सामने से पैदल आ रही महिला को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में महिला भूर कुंवर निवासी केरिंग जी खेड़ा का पैर फ्रैक्चर हो गया। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इसके साथ ही परिजनों की रिपोर्ट पर मामला भी दर्ज कर लिया है।