क्रिसमस के मौके पर लोग अपनों को तोहफे देते हैं, लेकिन इस बार अपने आप को तोहफा देना चाहिए। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का फैसला भी एक बेहतर गिफ्ट हो सकता है। निवेश की शुरुआत के लिए म्यूचुअल फंड एक आसान और लोकप्रिय तरीका है, लेकिन सवाल यही रहता है कि एकमुश्त निवेश ज्यादा फायदेमंद है या हर महीने छोटी किस्त में निवेश करना बेहतर होता है। अगर आप भी इस उलझन में हैं, तो आइए आंकड़ों के जरिए समझते हैं कि दोनों विकल्पों में कहां ज्यादा मुनाफा मिल सकता है।
