Chandrababu Naidu Heritage Foods: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने क्वांटम साइंस में नोबेल पुरस्कार जीतने वाले को 100 करोड़ के इनाम का ऐलान किया है। उनका कहना है कि आंध्र प्रदेश का जो भी व्यक्ति क्वांटम साइंस में नोबेल पुरस्कार जीतेगा, उसे राज्य सरकार की तरफ से 100 करोड़ का इनाम दिया जाएगा। नायडू राज्य को ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा, उनकी सरकार डेयरी उद्योग को बेहतर बनाने के लिए भी प्रयास कर रही है। सीएम नायडू का खुद भी एक डेयरी कंपनी से गहरा नाता है।
