Real Estate News: प्रॉपर्टी की कीमतों में पिछले 3-4 साल में जबरदस्त इजाफा हुआ है। इसके बावजूद भारतीयों के लिए घर खरीदना पहले से आसान हो गया है। साल 2025 में इनकम लेवल बढ़ने और इकोनॉमिक ग्रोथ में तेजी आने से ग्राहकों का घर खरीदने को लेकर कॉन्फिडेंस मजबूत हुआ है। ग्लोबल रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म नाइट फ्रैंक इंडिया की एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से लोग बड़े एसेट खरीदकर लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल कमिटमेंट लेने की स्थिति में आ गए हैं।
