क्या आपको भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से कोई मेल या SMS आया है, जिसमें ये कहा गया है कि आपका रिफंड होल्ड पर डाल दिया गया है, तो आप अकेले नहीं हैं. बीते कुछ दिनों से रिफंड को लेकर टैक्सपेयर्स की शिकायतों से इंटरनेट पटा पड़ा है, जिसमें वो दावा कर रहे हैं कि उन्हें इनकम टैक्स विभाग की तरफ से ई-मेल और/एसएमएस मिला है, जिसमें कहा गया है कि उनके ITR रिफंड को ITR फाइलिंग में पाए गए कुछ ‘मिसमैच’ के कारण होल्ड पर डाल दिया गया है. इसके अलावा टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्सपेयर्स से असेसमेंट ईयर 2025-26 के लिए संशोधित ITR दाखिल करने को भी कहा है. इसके लिए आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है.
