Personal Finance: हर माता-पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं. वो चाहते हैं कि उनके बच्चों को भविष्य में किसी तरह की कमी न रहे, इसलिए ज्यादा से ज्यादा कोशिश होती है कि उन्हें अच्छी शिक्षा देकर सफल बना दिया जाए, उनके भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित कर दिया जाए. मगर कितने ही लोग ऐसा कर पाते हैं. सिर्फ अच्छी पढ़ाई लिखाई और नौकरी तक सीमित होना उनके भविष्य को कितनी वित्तीय सुरक्षा दे पाएगा.