Shyam Dhani Industries के आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला है। यह आईपीओ 22 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। तीसरे दिन तक इस आईपीओ को करीब 1000 गुना सब्सक्राइब किया जा चुका था। यह एक एनएसई एसएमई आईपीओ है। यह आईपीओ काफी अधिक चर्चा में इसलिए भी है, क्योंकि इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम काफी हाई चल रहा है। आइए इस आईपीओ से जुड़ी अहम डिटेल्स जानते हैं।