New Airlines: भारतीय एविएशन इंडस्ट्री में कंपटीशन बढ़ने वाला है। जल्द ही तीन नई एयरलाइंस मार्केट में आने जा रही हैं। इनमें से दो एयरलाइंस अल हिंद एयर (Al Hind Air) और फ्लाईएक्सप्रेस (FlyExpress) हैं। इन दोनों एयरलाइंस को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC मिल गया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश बेस्ड शंख एयर (Shankh Air) को पहले ही मंत्रालय से एनओसी मिल गया था। इस एयरलाइन का परिचालन साल 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। वहीं, अल हिंद एयर को केरल बेस्ड अलहिंद ग्रुप प्रमोट कर रहा है।
