Copper theft in America: कॉपर की चढ़ती कीमतों से अमेरिका के लोग परेशान हैं। इसलिए नहीं कि कॉपर उनकी पहुंच से बाहर हो रहा है, बल्कि इसलिए कि चढ़ती कीमतों ने चोरी की वारदातों में वृद्धि कर दी है। अमेरिका में कॉपर चोरी के मामले पिछले कुछ वक्त में काफी तेजी से बढ़े हैं। चोर इलेक्ट्रिकल ग्रिड और टेलीफोन वायर से लेकर हर उस चीज पर हाथ साफ कर रहे हैं, जिसमें कॉपर का इस्तेमाल होता है। इसके चलते अक्सर सड़कें अंधेरे में डूब जाती हैं और 911 जैसी इमरजेंसी सेवाओं से भी कनेक्ट करना मुश्किल हो जाता है।
