Gold Prices Today: सोने की कीमतें (Gold Prices) थमने का नाम नहीं ले रही हैं. MCX पर सोना के फरवरी वायदा ने आज 1,38,381 रुपये प्रति 10 ग्राम का नया रिकॉर्ड हाई बनाया है, सोमवार को ये 1,36,744 रुपये पर बंद हुआ था, यानी 1,600 रुपये से ज्यादा की तेजी सोने की कीमतों में देखने को मिल रही है.
