China-EU Tariff War: चीन और यूरोप के बीच टैरिफ वॉर तेज हो गई है। यूरोप ने जहां चीन से आने वाले इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल (EV) पर भारी टैरिफ लगाया है। वहीं चीन ने यूरोप के डेयरी उत्पादों पर 42% से ज्यादा नए टैरिफ लगा दिए हैं। दोनों देशों का कहना है कि उन्होंने अपने घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने लिए यह कदम उठाया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में टैरिफ से जुड़ी कुछ और खबरें भी सामने आ सकती हैं।
