Sthree Suraksha Scheme: बेरोजगार महिलाओं के लिए केरल में स्त्री सुरक्षा योजना के लिए आवेदन आज से शुरू हो गए हैं। यह योजना राज्य में नगर निकाय चुनावों से पहले केरल सरकार द्वारा शुरू की गई थी, लेकिन आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका था। स्थानीय स्वशासन विभाग के प्रधान निदेशक ने पिछले महीने घोषणा की थी कि स्त्री सुरक्षा योजना के तहत मासिक पेंशन के लिए आवेदन सोमवार, 22 दिसंबर से स्वीकार किए जाएंगे। राज्य सरकार ने 10 नवंबर को इस योजना के क्रियान्वयन से जुड़े दिशा-निर्देशों और मानदंडों का विवरण देते हुए एक आदेश जारी किया था। आइए जानते हैं कि इस स्कीम में क्या खास है।
