भारतीय रिजर्व बैंक ने सोने की कीमतों में बढ़ती अस्थिरता को लेकर चिंता जताई है और लेंडर्स को गोल्ड लोन सेगमेंट में ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी है। खासतौर पर करेंसी (रुपए) में उतार-चढ़ाव की वजह से सोने की कीमतों में आ रही तेज हलचल को लेकर केंद्रीय बैंक सतर्क है। आरबीआई ने बैंकों से सावधानी बरतने को कहा है, जिसके चलते बैंक और एनबीएफसी गोल्ड लोन का डिस्बर्समेंट धीमा कर रहे हैं और रिस्क मैनेजमेंट को मजबूत कर रहे हैं। इसके तहत बैंकों और एनबीएफसी ने गोल्ड लोन देने के नियम सख्त करने शुरू कर दिए हैं।