अगर आप होम लोन (Home Loan) लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कई बैंकों और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने होम लोन की दरों में कटौती करना शुरू कर दिया है. 5 दिसंबर को RBI ने रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट्स कटौती की थी, जिसका असर दिखने लगा है. होम लोन की दरें जो कुछ समय पहले तक 9% के आस-पास हुआ करती थीं, अब ज्यादातर बैंकों की दरें 8% तक आ चुकी हैं.
