Rajasthan Weather Update: जयपुर। राजस्थान में मानसून के विदाई चरण के बावजूद बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग जयपुर केंद्र के अनुसार उत्तर प्रदेश पर बने परिसंचरण तंत्र का असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। इसके चलते 18 से 22 सितंबर तक पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
