SIP Calculator: बहुत से लोग इन्वेस्टमेंट सिर्फ यह सोचकर नहीं करते कि थोड़ी सी तो सैलरी है, क्या ही बचा लेंगे और थोड़ी सी बचत करके क्या ही हो जाएगा। लेकिन यह एप्रोच सही नहीं है। समय के साथ चक्रवृद्धि ब्याज आपकी छोटी-छोटी बचत को भी बहुत बड़ा बना सकता है। बस आपको धैर्य के साथ लंबे समय तक निवेशित रहने की जरूरत है। समय के साथ आपकी इनकम में इजाफा होगा, तो आप अपनी बचत को भी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आप स्टेप अप एसआईपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह क्या है।