Gold Loan Calculator December 2025: इस हफ्ते के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। इसका सीधा फायदा गोल्ड लोन लेने वालों को मिल सकता है। पुराने भावों की तुलना में इस समय गोल्ड लोन में अधिकतम रकम पाई जा सकती है। क्योंकि सोने के भाव उच्चतम स्तर पर हैं। एसबीआई 75 फीसदी तक गोल्ड लोन देता है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोमवार दोपहर को सोने का भाव 1,35,555 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। आइए जानिए मौजूदा रेट पर आपको अपने सोने के बदले कितनी रकम मिल सकती है।
