Economic-Growth: भारत और न्यूजीलैंड ने 22 दिसंबर 2025 को मुक्त व्यापार समझौते (India New Zealand FTA) की घोषणा की है। इस समझौते का सबसे बड़ा हाइलाइट है – न्यूजीलैंड ने भारत में अगले 15 सालों में 20 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.7 लाख करोड़ रुपये) का निवेश करने का वादा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच हुई टेलीफोन बातचीत के बाद इसकी पुष्टि हुई। इससे चीन असुरक्षा की भावना महसूस कर सकता है। यह निवेश भारत के लिए कितना फायदेमंद (Economic-Growth) साबित होगा? आइए विस्तार से समझते हैं।
