जोधपुर और राजसमंद में हरियाणा से आई पुलिस की टीमों ने आरोपियों को धमकाकर 9 लाख रुपए वसूले। अजमेर की ACB टीम ने शनिवार देर रात हरियाणा पुलिस की गाड़ी से कुचामन-डीडवाना में 6 लाख बरामद किए। इससे कुछ देर पहले जोधपुर ACB की टीम ने गुड़गांव क्राइम ब्रांच के ASI को तीन लाख रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा था। ACB को इनपुट मिला था कि गुरुग्राम और सिरसा से दो टीमें जोधपुर और राजसमंद आई हैं। ये टीमें आरोपियों को धमकाकर रुपए वसूल कर रही हैं। SI बैठे थे, कार से 6 लाख मिले ACB एसपी महावीर सिंह ने बताया- सिरसा थाने की साइबर टीम राजसमंद से आ रही थी। गाड़ी में सिरसा साइबर क्राइम थाने के SI सुरेंद्र सिंह भी बैठे हुए थे। कुचामन सिटी थाना क्षेत्र के त्रिशिंगिया में कार (HR 24 GV 2222) को रोककर तलाशी ली गई। कार से 6 लाख रुपए बरामद हुए। राशि के बारे में जब उनसे पूछा गया तो वे कोई संतुष्टि पूर्ण जवाब नहीं दे सके। राशि को संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। ASI मदद के लिए 3 लाख लेते पकड़ा ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया- एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई को एक शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया था कि हरियाणा पुलिस का ASI प्रवीण एक मामले में मदद करने और पुलिस रिमांड में परेशान न करने के बदले 3 लाख रुपए की डिमांड कर रहा है। एसीबी की जोधपुर ग्रामीण इकाई ने शिकायत मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए जाल बिछाया। योजना के अनुसार, परिवादी को रिश्वत की रकम के साथ भेजा गया और जैसे ही प्रवीण ने 3 लाख रुपए की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस सोनी ने बताया कि परिवादी का मामा वाहन चोरी से संबंधित मामले में क्राइम ब्रांच की कस्टडी में है। पीड़ित को गुरुग्राम क्राइम ब्रांच अनुसंधान के लिए जोधपुर लेकर आई थी और इसी दौरान उसे रिमांड पर परेशान नहीं करने और केस में मदद करने के नाम पर पैसे मांगे गए, जिसकी परिवादी ने कल शिकायत की थी। शिकायत सत्यापन में सही पाई गई। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। ये खबर भी पढ़ें स्कॉर्पियो में सीट के नीचे मिले एक करोड़ 11 लाख:मध्यप्रदेश से दिल्ली जा रहे थे, 5 गिरफ्तार; बोले- आश्रम देने जा रहे थे सवाई माधोपुर में एक स्कॉर्पियो कार से एक करोड़ 11 लाख रुपए कैश बरामद हुआ है। स्कॉर्पियो मध्य प्रदेश से दिल्ली जा रही थी, जिसकी आगे- पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग तो पिछली सीट के नीचे कैश से भरा बैग मिला। (पूरी खबर पढ़ें)

You missed