इनकम टैक्स भरने में ज्यादातर लोगों को परेशानी आती है। अमूमन लोगों को पूरी जानकारी नहीं होती है, फिर भी वे खुद आईटीआर फाइल करते हैं, और गलतियां कर देते हैं। वहीं, कई बार अच्छा सीए नहीं मिलता और वह लापरवाही से काम करता है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि 2025 में लोगों ने कई गलतियां की, जिन्हें अगले साल होने से रोका जा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी गलतियां होती हैं और किन तरीकों से आप गलती करने से बच सकते हैं।
