Gold Silver Price: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में मजबूती के साथ ही सोने की कीमतें गिर गई हैं। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने में तेज बिकवाली देखने को मिली है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 1000 रुपये गिर गई हैं। एमसीएक्स पर शुक्रवार को सोना 1,34,206 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। जबकि रिकॉर्ड हाई 1,35,199 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इस तरह तीन दिन में सोने की कीमत 1000 रुपये टूटी है।

You missed