जयपुर में नागरिक सुविधाओं की बदहाल स्थिति लगातार आमजन की परेशानी बढ़ा रही है। शहर के अलग – अलग वार्डों से सामने आ रही शिकायतें बता रही है कि राजधानी का सिस्टम कई मोर्चों पर चरमराया हुआ है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में मरीज घंटों लाइनों में खड़े रहने को मजबूर हैं। रिहायशी इलाकों में कचरे के ढेर, टूटे शौचालय और खराब स्ट्रीट लाइट लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रहे हैं। बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान न होना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। वार्ड नंबर 2 से सीपी सोलंकी ने SMS अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को घंटों लंबी लाइनों में इंतजार करना पड़ रहा है। आरोप है कि स्टाफ अपने जान-पहचान वालों और परिजनों को पहले डॉक्टर से मिलवा देता है, जिससे पहले से लाइन में खड़े आम मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। वार्ड नंबर 43 से रोहित ने निवारूं रोड स्थित NBF स्कूल के सामने वाली गली की समस्या बताई है। उन्होंने कहा कि वहां एक खाली प्लॉट में लगातार कचरा डाला जा रहा है, जिससे कचरे का बड़ा ढेर लग गया है। साथ ही इलाके में आवारा पशुओं का जमावड़ा भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पार्षद से कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। वार्ड नंबर 126 से मनीष अग्रवाल ने मालवीय नगर सेक्टर-11 में डंपिंग यार्ड बनाए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार नगर निगम की हाथ गाड़ी का कचरा भी इसी स्थान पर डाला जा रहा है, जिससे दुर्गंध और प्रदूषण फैल रहा है। इसका असर आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। सांस लेने तक में दिक्कत हो रही है। वहीं वार्ड नंबर 16 के मुरलीपुरा स्कीम सर्किल से मनोज अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में बने सरकारी शौचालयों की दीवारें टूटी हुई हैं। इससे टॉयलेट का गंदा पानी और गंदगी पास के पार्क में फैल रही है। बदबू के कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा। वार्ड नंबर 145 से गौरव शर्मा ने इमली फाटक क्षेत्र के किदवई नगर मेन रोड पर पिछले तीन महीनों से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट का मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम में कई बार शिकायत देने के बावजूद लाइट अब तक ठीक नहीं की गई, जिससे रात के समय अंधेरे में लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में शिकायतें नहीं, बल्कि बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इन समस्याओं को कब तक गंभीरता से लेकर समाधान की दिशा में कदम उठाता है। आप भी कर सकते है पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1. जयपुर में नालियों के टूटे चैंबर,टूटी सड़कों से परेशान लोग:स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रहता है अंधेरा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 2.जयपुर में सड़कों पर कचरा और बहता गंदा पानी:खुले बिजली के तारों से हादसों का खतरा; शिकायतों के बाद भी समस्या जस की तस 3.जयपुर की सड़कों पर लगे कचरे के ढेर:घाटगेट से मानसरोवर तक गंदगी का अंबार, दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 4.जयपुर में सीवरेज के गंदे पानी से सेहत को खतरा:सड़कों पर लाइट बंद पड़ी, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 5.जयपुर में बढ़ता सीवरेज संकट, लाइनें चोक:खुदी सड़कें और गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 6.जयपुर में सड़कों की हालत बदहाल, आमजन परेशान:हादसों का खतरा, शिकायतों के बावजूद नहीं मिल रहा स्थाई समाधान 7.जयपुर में समस्या बने खुले, टूटे-धंसे हुए सीवर चैंबर:आदर्श नगर और मानसरोवर में बढ़ा खतरा, जनता बोली- बुनियादी सुविधाएं बदतर 8.JDA में 17 साल से नहीं हुई प्लॉट की रजिस्ट्री:सड़कें दलदल में बदल चुकीं; दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 9.जयपुर में सीवर, कचरा और पानी बहाव की समस्या:बदहाल व्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी, कई वार्डों में खतरा और गंदगी से जनता परेशान 10.जयपुर की गलियों में भारी वाहनों से बढ़ी परेशानी:स्पीड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार में निकल रही गाड़ियां, दैनिक भास्कर एप पर सामने आई समस्याएं
