राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से उत्तरी हवा कमजोर हो गई, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पाली, करौली, उदयपुर, अजमेर समेत कई शहरों में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान बढ़ने से सुबह-शाम की सर्दी में थोड़ी राहत रही। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 21 दिसंबर तक इसी तरह का मौसम रहने और तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव होने का अनुमान जताया है। वहीं, 22 और 23 दिसंबर को 10 जिलों में घना कोहरा छाने और शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही 24 दिसंबर से पारा गिरने की भी संभावना है। दिन में तेज धूप, तापमान में मामूली बढ़ोतरी शुक्रवार दिन में अधिकांश शहरों में मौसम साफ रहा। धूप तेज होने से कुछ शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर और सिरोही का माउंट आबू रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

You missed