Richest royal families in India: राजपाट, रियासत अब भले ही न रही हो, लेकिन देश के शाही परिवारों की दौलत का पहाड़ अब भी हरा है। राजस्थान से लेकर गुजरात तक शाही परिवारों के पास बेशुमार दौलत है। महल जैसा घर, उसमें खड़ी लग्जरी गाड़ियां अहसास दिलाती हैं कि आधुनिक भारत में भी ‘राजा’ मौजूद हैं। अधिकांश शाही परिवारों ने अपनी शाही प्रॉपर्टीज को हेरिटेज होटलों में तब्दील कर दिया है, उससे उन्हें मोटी कमाई होती है। आइए नजर डालते हैं देश के 10 सबसे धनी शाही परिवारों पर, जो विलासिता और भव्यता का प्रतीक हैं।
