Personal Loan Minimum Income: जरूरत के समय पर्सनल लोन काफी मददगार साबित हो सकता है। पर्सनल लोन एक अनसिक्योर्ड लोन होता है, इसका मतलब ये बिना किसी गारंटी के दिया जाता है। इसमें कई तरह की पात्रता शर्तें होती हैं जैसे सिबिल स्कोर, आयु, मिनिमम इनकम, डेट टू इनकम (debt-to-income ratio) रेशियो इत्यादि। अगर आप पात्रता शर्तों को पूरा नहीं कर पाते हैं, तो आपको पर्सनल लोन नहीं मिलता है। बैंक के पर्सनल लोन की शर्तों में न्यूनमत आय यानी मिनिमम इनकम और ऋण चुकाने की क्षमता प्रमुख हैं। आइए जानते हैं कि देश में बैंक कितनी न्यूनतम आय मांगते हैं।
