भविष्य में कोई गरीब नहीं होगा और सभी की कमाई आज के मुकाबले कहीं ज्यादा होगी। यह भविष्यवाणी टेस्ला के CEO एलन मस्क ने की है। एलन मस्क ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कही। उन्होंने मशहूर निवेशक रे डालियो की एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भविष्य में “यूनिवर्सल हाई इनकम” का दौर आएगा, जब हर इंसान को इतनी अधिक आमदनी होगी कि पैसे बचाने की जरूरत ही खत्म हो जाएगी