बूंदी| प्रताप कॉलोनी में नालियां नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी फैला हुआ है। क्षेत्रवासी लंबे समय से नाली निर्माण की मांग कर रहे है, लेकिन ना तो जनप्रतिनिधि ना ही नगर परिषद के अधिकारी सुनवाई कर रहे हैं। कॉलोनी में घरों के आगे गंदा भरा हुआ है, मच्छर का आंतक है। नगर परिषद को नाली का निर्माण करवाना चाहिए। -प्रेमशंकर शर्मा, प्रताप कॉलोनी
