भिंयाड़ | पंचायत समिति भिंयाड़ की पंचायत रातडी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवाणी मईयों की ढाणी में बुधवार को ग्रामीणों ने जन सहयोग से अलमारी भेंट की। प्रधानाध्यापक दिलीप मेहर ने बताया कि पूर्व में भी ग्रामीणों ने क्रिकेट पिच निर्माण, बच्चों के पेयजल की व्यवस्था के लिए टांके पर हैंडपंप और मैदान में ट्रैक्टर से सफाई करवाई थी। ग्रामीणों का विद्यालय के विकास में सहयोग रहता है।