Internet Ban In Hanumangarh: हनुमानगढ़ जिले में टिब्बी स्थित एथेनॉल फैक्ट्री को हटाने की मांग को लेकर किसानों का विरोध चरम पर है। संयुक्त किसान महासभा ने आज (बुधवार, 17 दिसंबर) को धानमंडी परिसर में एक विशाल महापंचायत का आह्वान किया है, जिसमें देशभर के बड़े किसान नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिले में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।