अलवर। ट्रांसपोर्ट नगर से तुलेरा रोड और बख्तल की चौकी से एमआई रोड तक प्रशासन की ओर से लगाए गए पौधे देखरेख के अभाव में सूख गए हैं। पौधारोपण के समय सभी पौधे अच्छी स्थिति में थे, लेकिन बाद में नियमित पानी और रखरखाव नहीं होने के कारण ये नष्ट हो रहे हैं। सड़कों के डिवाइडर पर लगाए गए पौधों का भी यही हाल है। हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किया गया पौधारोपण निगरानी की कमी के चलते बेकार साबित हो रहा है। इससे न सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी हो रही है, बल्कि शहर को हरित बनाने की कोशिशों को भी झटका लगा है। – अवधेश राय