भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जयपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत 17 विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का ड्राफ्ट जारी किया गया है। जनवरी 2025 में 48,23,379 मतदाता दर्ज थे, जो गहन पुनरीक्षण के बाद घटकर 42,87,103 रह गए हैं। जिले में कुल 5,37,276 मतदाता कम हुए हैं। ड्राफ्ट सूची पर 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, जबकि 14 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। गणना चरण में 5,36,276 मतदाताओं के प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए। इनमें 74,038 मृत, 3,39,490 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 33,733 अनुपस्थित, 84,888 एकाधिक स्थान पर पंजीकृत और 4,127 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। नव-मतदाताओं के लिए गणना चरण में 28,578 फॉर्म-6 ऑनलाइन और 12,829 फॉर्म-6 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। वे नागरिक जो 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अगस्त 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे, वे भी अग्रिम रूप से आवेदन कर सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों का पुनर्गठन कर 4,302 से बढ़ाकर 5,048 कर दिया गया है। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 14.95% वोटर कम हुए