Ethanol Factory Protest : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एथेनॉल फैक्ट्री विवाद लगातार गंभीर स्थिति में पहुंच रहा है। किसानों का विरोध तेज हो गया है। प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद अब 17 दिसंबर को हनुमानगढ़ जंक्शन की धान मंडी में महापंचायत होगी। पहले यह महापंचायत जिला कलेक्ट्रेट पर होनी थी। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आज और कल जिला मुख्यालय पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
