अक्सर हम होम लोन को जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश में रहते हैं. लेकिन क्या ये सही अप्रोच है. आज हम इसी को समझेंगे, कैलकुलेशन को बेहद आसान रखने की कोशिश करेंगे ताकि पिक्चर एकदम साफ साफ समझ आए. मान लीजिए कि आपने 20 साल के लिए 50 लाख रुपये का होम लोन लिया हुआ है. 3 साल यानी 36 महीने आपने उसकी EMI भी चुकाई है, लेकिन इन तीन सालों में आपकी सैलरी बढ़ी है. अब आप ये सोच रहे हैं कि होम लोन को जल्द से जल्द चुकाकर फ्री हुआ जाए. इसके लिए आप EMI की रकम को बढ़ाकर 20 साल का लोन अगले 10 साल में खत्म करना चाहते हैं.