मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को विपक्षी दल कांग्रेस को देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार की आदत डालने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि हम इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। आरयूएचएस के राज्य स्तरीय आरोग्य शिविर समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कितना भी बड़ा आदमी हो, लेकिन यह लूट और झूठ का खेल नहीं चलेगा। सीएम ने कहा कि जब हम भ्रष्टाचार की बात करते हैं, जो कांग्रेसियों के दर्द होता है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष जूली व पूर्व सीएम गहलोत पर अप्रत्यक्ष रूप से पलटवार करते हुए कांग्रेस में एक-दो तो ऐसे हैं जो सिर्फ बोलते ही बोलते हैं और एक-दो ऐसे हैं जिन्हें कहने को तो कुछ नहीं मिलता लेकिन वो ट्विट करते हैं। सीएम ने कांग्रेसी नेताओं को खुली बहस का चैलेंज देते हुए कहा कि मैदान में आइए कौन मना कर रहा है। सदन के अंदर भी तैयार हैं, सदन के बाहर भी तैयार हैं। सीएम कांग्रेस के लिए कहा कि 70 साल तक इस देश और प्रदेश को लूटने का काम किया है, वो लुटेरे हम से बात करेंगे। प्रदेश बनेगा मेडिकल वैल्यू ट्रैवल डेस्टिनेशन
सीएम ने हील इन राजस्थान पॉलिसी- 2025 का विमोचन किया। यह नीति कम लागत वाले सुलभ मेडिकल वैल्यू ट्रैवल डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने का कदम है। आरयूएचएस में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शुभारंभ किया गया। हब-एंड-स्पोक मॉडल शुरू किया गया। इसके तहत ट्रोपोनिन, कैंसर मार्कर, बायोप्सी, थायराइड सहित 100 से अधिक जांचें निशुल्क होंगी। पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्रियों ने दी बधाई मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित 27 केंद्रीय मंत्रियों, 14 राज्यों के सीएम, कई राज्यों के राज्यपाल, प्रदेश के मंत्रियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री मोदी ने जन्मदिन के संदेश में लिखा कि वे राज्य के विकास पथ को गति देने और युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु का आशीर्वाद दें। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेन्द्र यादव, प्रह्लाद जोशी, पंकज चौधरी, कीर्तिवर्धन सिंह, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, किरण रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, अर्जुनराम मेघवाल, भागीरथ चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू, राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, स्पीकर वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित विपक्ष के नेताओं ने बधाई दी।
