मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन और सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर बड़ी सादड़ी के उप जिला चिकित्सालय में आरोग्य चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 800 मरीजों की जांच और उपचार किया गया, जबकि मेडिकल एसोसिएशन बड़ी सादड़ी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 48 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर, चेयरमैन और नगर अध्यक्ष ने सरकार की चिकित्सा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सभी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव मंगल के निर्देशन में अतिथियों का स्वागत डॉ. दिनेश रजक और डॉ. मनोज मीणा ने किया। शिविर में डॉ. राजीव मंगल, डॉ. दिनेश रजक, डॉ. मनोज मीणा, डेंटिस्ट राहुल चौहान के साथ नर्सिंग ऑफिसर दिनेश मेनारिया, कल्पना पाटीदार, ममता मेनारिया, लोकेश मेहता, किशन, श्याम सिंह, प्यारेलाल रेगर और कुलदीप नवलखा ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम में बद्रीलाल सेन, सुनील, हेमंत डांगी, कमल, रमेश डांगी, भरत, सुरेश, दिलीप, प्रशांत, ललित सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रभात सोनी, विपुल, दिलीप दक और महेश दवे सहित कई पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री गौतम दक के जन्मदिन पर हुआ रक्तदान शिविर
वहीं बड़ीसादड़ी केमिस्ट एसोसिएशन ने उप जिला चिकित्सालय में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर स्थानीय विधायक और सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम डक के 48वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर कुल 48 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने रक्तदान कर मंत्री दक का जन्मदिन मनाया। शिविर का आयोजन एडिशनल ड्रग कंट्रोलर जितेंद्र ओगरा और ड्रग कंट्रोलर आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष धनपाल मेहता, हेमंत डांगी और नगर मंडल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इन्होंने किया रक्तदान
केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों में दिलीप दक, दिलीप अग्रवाल, सुनील चौधरी, रमेश डांगी, डॉ. गिरीश सारस्वत, फरहत अली, विपुल, रमेश जटिया, रत्नेश, सचिन, प्रभात, सत्या सोनी, प्रशांत, मिल्टन, महेश दवे, चंद्रशेखर, ललित सिंह, राजेंद्र सिंह, सुनील धाकड़, हनीफ खान, कृष्ण कांत पुष्करना और जगदीश धाकड़ ने अपनी सेवाएं दीं और रक्तदान किया। चित्तौड़ ब्लड बैंक से आई टीम में डॉ. रवि जाट, टीम इंचार्ज सुनील, एलटी दीपक, विनय, आशुतोष और आशा शामिल थे। उप जिला चिकित्सालय से डॉ. मनोज मीणा, डॉ. राजीव मंगल और हरि मोहन मीणा ने भी अपनी सेवाएं देकर शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। केमिस्ट एसोसिएशन ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।