Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। घरेलू वायदा बाजार में आज 17 सितंबर को यानी बुधवार सुबह सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोने का वायदा भाव 0.38 फीसदी या 414 रुपये की गिरावट के साथ 1,09,742 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वैश्विक बाजार में भी सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है।