Income Tax Latest News: इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट बीत चुकी है। पहले यह तारीख 31 जुलाई 2025 थी, जिसे बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 किया गया था। इसके बाद आईटीआर भरने की लास्ट डेट को 1 दिन के लिए 16 सितंबर 2025 तक बढ़ाया गया था। हालांकि, अब भी आप आईटीआर भर सकते हैं, लेकिन आपको इसके लिए लेट फीस देनी होगी। अगर आपकी कुल इनकम 5 लाख रुपये से ज्यादा है, तो आपको 5,000 रुपये लेट फीस देनी होगी। अगर आपकी इनकम 5 लाख रुपये से कम है, तो आपको 1000 रुपये लेट फीस देनी होगी।
