दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति सबसे खराब कैटेगरी में पहुंच चुकी है. दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह AQI का स्तर 500 तक पहुंच गया. इसलिए सरकार ने GRAP-4 को लागू कर दिया है. दिल्ली ही नहीं इससे सटे नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद जैसे इलाकों में भी प्रदूषण का हाल खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, आंखों में जलन और खांसी की शिकायतें भी आ रही हैं. सबसे ज्यादा दिक्कत उन्हें हो रही है, जिन्हें अस्थमा, COPD या दिल की बीमारियां हैं. प्रदूषण हर साल कई लोगों की जिंदगियां ले लेता है. State of Global Air 2025 की रिपोर्ट बताती है कि साल 2023 में वायु प्रदूषण की वजह से 20 लाख लोगों की मौत हो गई थी. हर साल लोग वायु प्रदूषण की वजह से कई गंभीर बीमारियों का शिकार होते हैं. मगर प्रदूषण सिर्फ इंसान की सेहत ही नहीं बल्कि वित्तीय सेहत भी खराब होती है.
