Gold Silver Latest Rate: सोने और चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास मौका है, क्योंकि दोनों ही कीमतों धातुओं की कीमतों में तेजी थमने लगी है, खासतौर पर चांदी के भाव काफी तेज से कम हुए हैं. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार, 12 दिसंबर को चांदी वायदा भाव में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला था. धीमा शुरुआत के बाद इंट्राडे में भाव 2 लाख रुपये प्रति किलो के ऊपर निकल गए थे, लेकिन इसके बाद मुनाफावसूली देखने को मिली और ये इस ऊंचाई पर ज्यादा देर तक टिका नहीं रह सका.
