साल 2025 में विदेशी निवेशकों ने जमकर बिकवाली की है. विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी FIIs ने इस साल अबतक 2.23 लाख करोड़ रुपये की वैल्यू के शेयरों की बिकवाली की है. अगर इसको पूरे एक साल के कैलेंडर वर्ष में देखें तो एक दिन में करीब 900 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं, घंटे के हिसाब से देखा जाए तो 2025 में FIIs ने हर घंटे करीब 152 करोड़ रुपये का बिकवाली की है.