Gold Price Today: सोने की कीमत में बुधवार को जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। बुधवार शाम एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव 0.82 फीसदी या 906 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 1,09,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। उधर चांदी में भी जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। बुधवार शाम चांदी का घरेलू वायदा भाव 2.31 फीसदी या 2978 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,842 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया। यूएस फेड के ब्याज दर पर फैसले से पहले सोने की कीमतों में यह गिरावट देखी जा रही है। यूएस फेड बुधवार रात ब्याज दरों पर फैसला सुनाएगा।
