SBI interest rate cut: रिजर्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद अब बैंक अपनी ब्याज दरों में बदलाव कर रहे हैं। देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने भी वरिष्ठ नागरिकों और सामान्य ग्राहकों के लिए अपने टर्म डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट्स में बदलाव किया है। नई दरें 15 दिसंबर से लागू हो जाएंगी। इसके अलावा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने MCLR और EBLR रेट्स में भी संशोधन किया है।
