Gold Silver Price: सोने की कीमतों में इस हफ्ते जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव शुक्रवार 5 दिसंबर को 1,30,462 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 12 दिसंबर को सोने का भाव 1,33,622 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इस तरह इस हफ्ते सोने की कीमतों में 3,160 रुपये प्रति 10 ग्राम का इजाफा हुआ है।
