Monthly SIP investment 5000: सही रणनीति के साथ यदि लंबे समय तक निवेश किया जाए, तो थोड़ा-थोड़ा बचाकर भी एक बड़ा कॉर्पस तैयार किया जा सकता है। म्यूचुअल फंड SIP ने बड़े और कठिन समझे जाने वाले लक्ष्यों तक पहुंच को आसान बना दिया है। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश बढ़ रहा है। इसके अलावा, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को भी लोकप्रिय निवेश विकल्प के तौर पर देखा जाता है।
